5 लाख रुपये की गांजा जब्त कर पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अगरतला- त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर बिहार के नौ लोगों से पांच लाख रुपये की कीमत का गांजा जब्त किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया | अगरतला जीआरपी थाना प्रभारी संजीत सेन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम बृहस्पतिवार की रात अगरतला रेलवे स्टेशन पहुंची और नयी दिल्ली जाने वाली त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस पर सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे आरोपियों की तलाशी ली। उनसे 52 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।
उन्होंने कहा, “तलाशी के दौरान उनके बैग से गांजा बरामद हुआ। सभी पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।” अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका समूह त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से बिहार से आया था और घर लौटने की योजना बना रहा था।
अधिकारी ने बताया, “हमें संदेह है कि ट्रेनों के जरिए अगरतला से बिहार तक गांजा तस्करी में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस यह जानने के लिए सभी गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन डेटा की भी जांच करेगी कि क्या उनका किसी गिरोह से संबंध हैं।’’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments