500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट को पुलिस ने किया जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ग्वालियर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को 47 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट जब्त किए गए | इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है |
आरोपी की पहचान मुरैना के रहने वाले सुल्तान करोसिया के रूप में हुई है | आरोपी की मानें तो उसने पुलिस को बताया कि उसे यह नोट नोटबंदी के दौरान कचरे के ढेर में मिले थे | तभी से वह इनको छिपाकर रखा हुआ था | आरोपी ने बताया कि पुराने नोटों को वह नई करेंसी में तब्दील कराने के लिए जंगल में तांत्रिक के पास जा रहा था | फोन कॉल पर किसी तांत्रिक ने दावा किया था कि एक जिन्न उसके वश में है और वह जिन्न के जरिए मनचाहे काम करवा लेता है | इसलिए पुराने नोटों को भी नई मुद्रा में बदलवा देगा |
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुबह मुरैना रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया | उसने भागने की कोशिश की लेकिन हम उसे पकड़ने में कामयाब रहे | उसके बैग की तलाशी में 47 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट मिले | एसपी ने कहा कि वह व्यक्ति बंद नोटों के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असमर्थ था और जांच के तहत आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments