google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस-सुरक्षा एजेंसी अलर्ट,मुंबई में 6 लोकेशन पर बम रखे गए हैं....

Feb 2, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला. मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा संदेश मिला है. धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि पूरे मुंबई में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं. मैसेज के बाद मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं. संदेश भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप नंबर पर ये मेसेज आया था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच ATS को भी इसकी सूचना दी. इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कुछ संदिग्ध जगहों की तलाशी भी ली गई है लेकिन फिलहाल कुछ मिला नहीं है. इस मामले की जांच सिटी पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी कर रही है.

बता दें कि इससे पहले आरबीआई कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया था. गुजरात के वडोदरा से तीनों को गिरफ्तार किया गया था. तीनों आरोपियों पर RBI को मेल भेजकर 11 जगहों पर ब्लास्ट की धमकी दी थी. रिजर्ब बैंक को एक धमकी भरा मेल भेजा गया था. इसमें 11 बम विस्फोटों के बारे में बात की गई थी.

RBI कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी पहले बई पुलिस को ईमेल के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ईमेल भेजने वाले ने मुंबई एयरपोर्ट पर विस्फोट को रोकने के लिए 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10 लाख डॉलर) की मांग की थी. धमकी भरे मेल में लिखा था: ‘विषय: विस्फोट.’ मेल के टेक्स्ट में लिखा है- यह आपके एयरपोर्ट के लिए अंतिम चेतावनी. अगर दिए गए पते पर बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के भीतर टर्मिनल 2 को बम से उड़ा देंगे. 24 घंटे के बाद हम एक और चेतावनी जारी करेंगे.’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html