google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने महिलाओं का पोस्टर किया जारी, कन्या भोज के नाम पर दो मासूम अगवा...

Oct 23, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दो मासूम बहनों का अज्ञात महिलाएं अपहरण कर ले गईं। इन दोनों बहनों को कन्या भोज के लिए बुलाया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थल कर्फ्यू वाली देवी जी के मंदिर पर कन्या भोज का आयोजन किए जाने की बात कही गई और बालिकाओं को मंदिर बुलाया गया । इसी दौरान दो महिलाएं कोतवाली थाना क्षेत्र के पीर गेट मंदिर से दो बच्चियों को खाना खिलाने -भंडारे के नाम पर ले गईं।


पुलिस के अनुसार यह दोनों बेटियां मुकेश आदिवासी की हैं। छोटी बेटी लगभग एक साल की है और उसका नाम दीपावली और बड़ी बेटी काजल आदिवासी आठ साल की है। छोटी बेटी दूध पीती है और चल भी नहीं पाती है। इन दोनों बालिकाओं को दो महिलाएं अपने साथ ले गई हैं। पुलिस ने एक पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिसमें दोनों बच्चियों की तस्वीर है और दो अज्ञात महिलाओं की भी तस्वीर है जिन पर शक है कि वह बच्चियों को अगवा कर ले गई हैं। उनकी उम्र 35 से 40 रन साल की है। एक महिला जहां काले रंग का सूट पहने हुए है, वहीं दूसरी जींस और टी शर्ट पर नजर आ रही है।


पीड़ित परिवार का कहना है कि यह दोनों महिलाएं बालिकाओं को कन्या भोज करने के नाम पर अपने साथ ले गईं और फिर वापस लेकर नहीं लौटीं। पुलिस ने दोनों अज्ञात महिलाओं की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है, वहीं आम जनों से भी अपील की है कि अगर ऐसी महिलाएं बच्चियों के साथ नजर आए तो पुलिस को तुरंत सूचना दें ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html