google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने दर्ज की FIR, नकली एसपी असली जेल जाएगा...

Nov 5, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रयागराज- यूपी के प्रयागराज में सीबीआई का एसपी बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार आईजी रेंज कार्यालय में तैनात एक चालक हुआ है। उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे रुपये ठगे गए। ठगने वाले ने खुद को एसपी और अपनी दो पत्नियों को भी एसपी बताया था। उसकी शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने फर्जी एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत के अनुसार आईजी रेंज कार्यालय में तैनात चालक किशोरी लाल पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता है। कर्नलगंज पुलिस को बताया कि एक दिन पुलिस लाइन गेट पर पवन कुमार मिश्र से उसकी मुलाकात हुई। उसने किशोरी लाल को बताया कि वह सीबीआई में एसपी है। उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों भी सीबीआई में एसपी हैं। एक पत्नी दिल्ली और दूसरी पत्नी मध्य प्रदेश में तैनात है। उसने कहा था कि किसी जरूरत के लिए संपर्क करना।


आरोप है कि पवन कुमार ने सीबीआई भर्ती में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बोला कि नौकरी के लिए आवेदन कर दो। भर्ती बोर्ड में उसकी पत्नी रहेगी। नौकरी के लिए दो लाख रुपये मांगा। विकल्प ये भी दिया कि उन्हें देने के लिए फाफामऊ में जमीन ले सकते हो। पुलिसकर्मी ने पवन कुमार को दो लाख रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि पवन कुमार ठग है। वह सीबीआई में अफसर नहीं है।


ठगी के शिकार हुए पुलिसकर्मी ने ठगों से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी। आखिर में चालक किशोरी लाल ने कर्नलगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उसके रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़ित का बयान दर्ज करवा लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html