नाबालिग लड़के की पिटाई मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस.......

मुंबई के बांद्रा से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है | बांद्रा टर्मिनस पर एक नाबालिग लड़के की पिटाई मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है | असल में एक नाबालिग मुस्लिम लड़के को एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पाए जाने पर नारे लगाती भीड़ द्वारा पीटे जाने के वीडियो के संबंध में पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो बीते महीने 21 जुलाई का है और यह वीडियो 15 अगस्त को सामने आया था |
वीडियो वायरल होने के बाद निर्मल नगर पुलिस ने बांद्रा रेलवे पुलिस को लिखा है कि भीड़ ने बांद्रा जीआरपी क्षेत्राधिकार में लड़के के साथ मारपीट की और 21जुलाई को जो हुआ उसके बारे में भी बताया | उधर बांद्रा जीआरपी ने लड़के के पिता से संपर्क किया, जिन्होंने कहा कि उन्होंने लड़के को उसके मूल स्थान पर भेज दिया है और शाम तक शिकायत दर्ज कराने नहीं आए हैं. अब बांद्रा जीआरपी 21 जुलाई को लड़के पर हमला करने वाले 10 से 12 लोगों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर रही है. बता दें कि मुंबई के बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन ने आईपीसी की धारा 141, 142, 143, 146, 147, 149, 323 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है | सोशल मीडिया वीडियो की पुष्टि के बाद निर्मल नगर पुलिस ने इसकी इसकी जानकारी दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments