google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने इमारती लकड़ियों की बड़ी खेप की बरामद...

Dec 13, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलरामपुर- जंगल की अवैध कटाई धड़ल्ले से वाड्र्फनगर फॉरेस्ट रेंज में जारी है. वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इमारती लकड़ियों की बड़ी खेप बरामद की है. वन विभाग के मुताबिक पकड़ी गई लकड़ियों की खेप को यूपी भेजने की तैयारी थी. पुलिस जिस गाड़ी में लकड़ी लोड थी उसे भी जब्त कर लिया है |


हरे भरे जंगलों का कत्ल वन विभाग की सुस्ती के चलते लगातार वन तस्कर कर रहे हैं. कई बार वन विभाग की पकड़े में तस्कर आ जाते हैं कई बार उनके पहुंचने से पहले भाग जाते हैं. वन विभाग की टीम पर तस्करों से मिली भगत का आरोप भी लगता रहा है |


वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की यूपी नंबर की एक पिकअप गाड़ी जंगल में खड़ी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना को पहले पुख्ता किया फिर मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर लिया. वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तस्करों उनके आने की सूचना मिल चुकी थी. जबतक टीम पहुंचती तबतक तस्कर वहां से रफूचक्कर हो चुके थे. पुलिस ने पकड़ी गई लोडिंग वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भेजकर ये पता लगाने की कोशिश की है कि गाड़ी किसी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html