google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने कोचिया के यहां दी दबिश,बोरियों के अंदर छिपा रखा था शराब...

Sep 9, 2023
1 min read






















































आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है | वहीं कलेक्टर चंदन कुमार ने पिछले दिनों आबकारी विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए थे | कलेक्टर की नाराजगी उपरांत आबकारी विभाग ने पलारी थाना क्षेत्र के घर दबिश दी | जहां घर के बाड़ी में छुपाकर पांच बोरियों में रखे नान स्कैन गोवा विदेशी शराब जब्त किया. साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है | जब्त शराब की कीमत 80 हजार के आसपास बताई जा रही है |


मामले की जानकारी देते हुए आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी ने बताया कि मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली | सूचना के आधार पर ग्राम सुंदरी थाना पलारी के एक घर में दबिश दी गई | इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश सायतोडे के घर और बाड़ी की विधिवत् तलाशी ली गई | जहां से 5 बड़ी बोरियों में शराब जब्त किया गया | हर के बोरी में 100-100 नग गोवा विदेशी शराब की बोतले जब्त की गई | मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क ) 34(2) 36; 59(क) का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया है | आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html