google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कबाड़खानों पर पुलिस ने मारा छापा, 25 से अधिक दुकानें हुई सील.....

Sep 1, 2023
2 min read






























































पुलिस ने कबाड़ियो पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) को आम जनता एवं विभिन्न औद्योगिक एनसीलरी एसोसिएसन के पदाधिकारियों से लगातार अवैध कबाड़ के व्यापार के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायतों को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा पूर्व में भी कार्यवाही की गई थीं। उक्त कारोबारियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारीयों के साथ ए.सी.सी.यू प्रभारी एवं जिले के समस्त शहरी थानो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें करीबन 22 टीम जिसमे 14 निरीक्षक, 20 उप निरीक्षक, 25 सहायक उप निरीक्षक एवं 80 से अधिक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।


उक्त अधिकारी / कर्मचारियों को योजना बनाकर अलग-अलग 35 टीमों में विभक्त कर पूर्व से सूचीबद्ध जिले के शहरी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कबाड़ के संचालकों के ठिकानों पर वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। जिसके परिणाम स्वरूप जिले के शहरी थाना क्षेत्रों के कुल 44 कबाड़ियों के गोदामों पर एक साथ दबिश दी गयी, जहाँ इनके ठिकानों में भारी मात्रा में लोहे के अवैध कबाड़ वाहनों को काटकर उनके कलपूर्जो को अलग कर भण्डारण कर के रखना, सेंटरिंग प्लेट, बीएसपी का सरिया, लोहा, ऐंगल,कुछ कवाडियों के यहाँ औद्योगिक स्क्रैब भी बरामद हुआ।


जामुल थाना में राजू मंडले कबाड़ी दुकान से 1 ट्रक स्क्रैप जप्त कर राजू मंडले को हिरासत में लिया गया। टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कबाड़ के संचालनकर्ताओं को नोटिस देकर कार्यवाही किया गया। जिसमें विरूद्ध मौके पर ही धारा 41 ( 1+4 ) की कार्यवाही की गयी है। एवं इनके गोदामों को सील किया गया है। 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, शेष के विरूद्ध के कार्यवाही जारी है, फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। जिले के कबाड़ी जिसमे नदीम, ललित, शाकिर, पाल कबाड़ी, राजू मंडले सहित दर्जनों कबाडखानों को सील किया गया, सील करने के बाद सभी अवैध कबाड़ संचालकों को प्रतिबंधित करते हुए बाउंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html