google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की रेड, भाग रहे युवक की हुई मौत, अब जमकर हो रहा बवाल.....

Oct 5, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार। मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस से बचकर भागने के क्रम में पानी भरे गड्डे में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गुस्से में थाना के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने थाना में लगी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना गरहा ओपी की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनमें से एक युवक पुलिस से बचकर भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ा लेकिन भागने के दौरान वह एक पानी भरे गड्डे में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।


पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 15 साल है। घटना के बाद एसएसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस नने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक 15 साल का लड़का भी था। वह किसी तरह वहां से भागने लगा। भागने के क्रम में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग भड़क गये। लोगों ने शव को लाकर थाना के सामने रख दिया और हंगामा करने लगे। इसी क्रम में घटना के भडके लोगों ने थाना में पुलिस के द्वारा जब्त किए गये वाहनों में आग लगा दी। इस आगजनी में दो बुलेरो सहित कई वाहन जलकर राख हो गये। पुलिस का कहना है कि थाना कैम्पस में आगजनी की घटा की गई है, थाने के अंदर किसी तरह की आगजनी या तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई हैं।


आग लगते ही थाना में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उन गिरफ्तार दो लोगों को भी भगा ले गये। पुलिस का कहना है कि हंगामा के दौरान लोगों ने चौकीदार के साथ भी मारपीट की है। अब पुलिस का कहना है कि थाना कैम्पस में घुसकर आगजनी और हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस उनलोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html