9वीं मंजिल से कूदी, पुलिस अधिकारी की बेटी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बहुमंजिल इमारत से नीचे गिरकर एक युवती दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के रिवेरा हाइट्स की है।
जहां युवती अचानक 9वीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका AD.DCP शालिनी दीक्षित और ASP संदीप दीक्षित की बेटी है। इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ रिवेरा हाइट्स में रहती थी। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। बता दें कि एडिशनल एसपी संदीप दीक्षित भोपाल ट्रैफिक में एडिशनल डीसीपी रहे हैं। वहीं शालिनी दीक्षित जोन 3 का प्रभार संभाल रहीं हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments