google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने क्राइम अगेंस्ट वूमेन को रोकने के लिए चलाई नई मुहिम...

Jan 3, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भिवानी - हरियाणा पुलिस ने क्राइम अगेंस्ट वूमेन को रोकने के लिए नई मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत पुलिस अब डायल 112 में महिलाओं के रजिस्ट्रेशन करवा रही है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में डेटा होने पर पुलिस जल्द से सम्पर्क कर सके और सुरक्षा प्रदान कर सकें। इस मुहिम के तहत पुलिस का कहना है कि उन्होंने शहर के सारे ऑटो के रजिस्ट्रेशन कर लिए और यूनिक नम्बर भी दिए है। इन नम्बर के सहारे सारा डेटा उनके डायल 112 में दर्ज हो चुका है।


हरियाणा पुलिस की डायल 112 नए रूप में होगी। जनता पर विश्वास कायम कर चुकी डायल 112 अब महिलाओं को ओर अधिक सुरक्षा मुहैया करवाएगी। इस मुहिम के तहत महिलाओं के रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे है। महिलाओं का डेटा पहले से ही डायल 112 पर अपलोड है। किसी भी स्थिति में वे अगर सम्पर्क करती है तो उन्हें ज्यादा जानकारी हासिल ना करनी पड़े। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि डायल 112 अब आपातकाल के समय में अगर कोई महिला कहती है कि मुझे अपने गंतव्य तक जाना है और रास्ता सेफ नहीं है।


ऐसे में डायल 112 उनके लगातार सम्पर्क में रहेगी। जब तक वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती है। बीच में किसी प्रकार से सम्पर्क टूटने की स्थिति में डायल 112 महिला की खोज उसी समय शुरू कर देगी ताकि क्राइम ना हो सके। एसपी ने बताया कि डायल 112 से सम्पर्क करके अगर कोई महिला कहती है कि उसे गंतव्य तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है और सेफ रास्ता नहीं है। ऐसे में डायल 112 उन्हें छोड़ कर आएगी। वहीं भिवानी की महिलाओं ने पुलिस के इस मुहिम को खूब बढ़िया बताया है। पुलिस की यह मुहिम काफी अच्छी है। इससे उन्हें सुरक्षा मिलेगी और क्राइम भी कम होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html