google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक की वजह से आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस....

Aug 26, 2023
1 min read







































































जिले में मारपीट के मामले में आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने से नाराज गाताडीह के ग्रामीणों ने सरसींवा थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी को बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय का संरक्षण है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है, उल्टा पीड़ित युवक पर ही केस दर्ज कर दिया गया है। मामला सरसींवा थाना क्षेत्र का है। थाने का घेराव करने पहुंचे गांववालों ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में विनोद जायसवाल ने ईश्वर ऋषि श्रीवास के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में ऋषि श्रीवास बुरी तरह से घायल हो गया है।


उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। पीड़ित ने थाने में आकर मारपीट की शिकायत भी की। इधर दूसरे पक्ष ने भी थाने में पीड़ित के खिलाफ ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया है। लोगों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद जायसवाल पर कार्रवाई करने के बदले पीड़ित पर ही काउंटर केस कर दिया है। इसी बात को लेकर गाताडीह के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया है कि विनोद जायसवाल को स्थानीय विधायक चंद्रदेव राय का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html