केस अब तक नहीं सुलझा पाई पुलिस, लड़की के माथे के ऊपर रखकर गोली चली...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अलीगंज - एटा के अलीगंज में देवी जागरण से घर लौटी किशोरी के गोली सटाकर सिर में लगी थी। गोली पास से लगी होने के कारण सिर में फंसी मिली है। पोस्टमार्टम में 315 बोर का कारतूस मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की शाम को अलीगंज पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के सिर में गोली फंसी हुई मिली है। गोली 315 बोर की बताई जा रही है। गोली इतने पास से लगी थी कि चेहरा पूरी तरह से गायब हो गया था।
जानकारों की मानें तो गोली पास से मारी गई होगी इसीलिए बाहर नहीं निकल सकी है। दूर से अगर गोली मारी जाती तो सिर से आरपार हो जाती है, जिस स्थान पर गोली लगी है वहां पर कोई अपने आप गोली नहीं मार सकता। मांथे के ऊपर रखकर गोली चलाई गई है। किशोरी के शनिवार को अलीगंज पुलिस टीम ने छात्र तनिष्का की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रयास किया। लगातार परिचितों परिजनों व गांव के लोगों से पूछतांछ की, लेकिन कोई ऐसा रहस्य उजागर नहीं हो सका न ही कोई सबूत मिला। छात्रा के आत्महत्या करने का कारण भी पता नहीं चल सका है। वहीं आत्महत्या के लिए प्रयोग में लाए जाने वाला तमंचा भी बरामद नहीं हो सका है।
मोहल्ला विकास नगर निवासी तनिष्का पुत्री वलबीर सिंह की बेटी का शव घर में मिला पड़ा मिला था। वह रात देवी जागरण देखती रही थी। जब वह शुक्रवार को सुवह लगभग 530 बजे घर पर आई। तनिष्का के पिता वलबीर सिंह ने अलीगंज पुलिस को बताया कि उसने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर व कोतवाली प्रभारी अरुण पवार गठित पुलिस टीम की मदद से उक्त घटना में साक्ष्य जुटाने में लगे हुए है।
चर्चा है कि पुलिस को मौके से हथियार नहीं मिला है। पुलिस हथियार को तलाश कर रही है। किस हथियार से खुद को गोली मारी है उसके मिलने के बाद पुलिस खुलासा कर सकेगी। सीओ सुधांशु शेखर का कहना है कि पिता ने आत्महत्या की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। सबूतों को जुटाया जा रहा है। उधर, मौके पर डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। इसके जरिए भी पुलिस ने सबूत तलाशने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गोली मांथे पर लगाना बताया गया है। जानकारों की मानें तो अपने हाथ से यहां गोली नहीं चलाई जा सकती है। जिस स्थान पर गोली कै निशान है, वहां आत्महत्या करना मुश्किल काम है।
किशोरी की मौत के मामले में पहले घरवाले बयान बार-बार बदल रहे थे। इससे पहले घरवालों ने बताया कि बेटी छत से गिर गई है। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में बताया कि देवी जागरण में भतीजी पर देवी आ गई थी उनसे बात हो रही थी। इसी दौरान बेटी जागरण से उठकर चली आई थी। घरवालों ने किसी पर कोई भी शक नहीं जताया है। बार-बार बदलते बयानों से पुलिस की जांच दोनों ओर हो रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments