google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

नायब तहसीलदार को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस, महिला अफसर को कब मिलेगा न्याय?

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बस्ती- यूपी में बस्ती जिले में सदर तहसील मे तैनात महिला पीसीएस अफसर के घर में घुसकर रेप की कोशिश करने वाले नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है। बस्ती से राजधानी दिल्ली तक दबिश का पुलिस ने दावा किया है। दीपावली से एक दिन पहले नायब तहसीदार ने महिला पीसीएस अफसर के तहसील परिसर स्थित घर में आधी रात घुसकर दरिंदगी की कोशिश की थी। विरोध करने पर उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे और मारपीट भी की थी। महिला पीसीएस अफसर का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई थी। वारदात के कई दिनों बाद तक पुलिस ने एफआईआर तक नहीं दर्ज की थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पीसीएस अफसर ने सीएम योगी से भी गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस फास्ट हुई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सदर तहसील मे तैनात नायब तहसीलदार धनश्याम शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से सम्बंधित कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बस्ती से दिल्ली तक पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रही है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि नायब तहसीलदार घनश्याम को उसके ससुर, साले और उसकी बहन ने कई दिनों तक अपने यहां छिपाये रखा था। इसमें पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई है और न्यायालय भेज दिया गया है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया है कि कोतवाली थाने मे दर्ज नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के विरूद्व मुकदमें में अब तक की विवेचना में घटनास्थल पर घटना के समय घनश्याम एवं पीडि़ता के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का होना नहीं पाया गया है। घनश्याम द्वारा कमेटी को अपने बयान में सच से भ्रमित करने के लिए तीसरे व्यक्ति की बात गढ़ी गई थी अन्य भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर घनश्याम का वर्जन गलत पाया गया है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html