पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाला, गुम हुई नाबालिग को.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले एक क्षेत्र की नाबालिग को पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है। नाबालिग के परिजनों ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी स्कूल गई, लेकिन लौट कर वापस नहीं आई। बीते गुरुवार शाम के समय शिकायत दर्ज करवाई गई तथा पुलिस की टीम नाबालिग की तलाश में जुट गई।
कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गुरुवार देर रात को लडक़ी की तलाश में पुलिस नालागढ़ पहुंची और उसे हमीरपुर लेकर लौट आई। डीएसपी हैडक्वार्टर रोहिन चंद डोगरा ने बताया कि गायब हुई लडक़ी को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उन्होंने बताया कि अब नाबालिगा के न्यायालय में बयान होंगे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments