पुलिस कांस्टेबल को गोली मारी फिर कार से कुचला, जंगल की ओर भागे तस्कर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान में ड्रग तस्करों की खुलेआम गुंडई का मामला सामने आया है, बारां जिले में वन विभाग की एक चेक पोस्ट पर तस्करों ने पहले पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी और फिर कार से कई बार कुचला, जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना गुरुवार रात की है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल सुजान सिंह ने मादक पदार्थ के तस्करों को रोकने की कोशिश की थी | इस पर तस्करों ने कांस्टेबल को गोली मार दी, जो कमर के ऊपरी हिस्से में जा लगी | उसके बाद तीन बार कार चढ़ाकर कुचला. घटना में कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया, किसी तरह सुजान सिंह ने पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी, सारथल स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) महावीर किराड ने बताया कि पुलिस टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए. वाहन से 241 किलोग्राम पोस्ता भूसी जब्त की गई है, सारथल पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में सड़कों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक काली कार में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है |
कांस्टेबल सुजान सिंह ने पातालपानी गांव की ओर से आ रही कार को देखा तो रोकने का इशारा किया. इस पर दो तस्करों ने वाहन धीमा किया और एक ने खिड़की से पुलिसकर्मी पर गोली चला दी | कांस्टेबल की कमर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और वो गिर गया, तस्करों ने उस पर तीन बार गाड़ी चढ़ाई, जिससे उसके पैर और कॉलरबोन में फ्रैक्चर और चोटें आईं, सुजान सिंह ने किसी तरह SHO को सूचित किया, जिसके बाद पास की चेकपोस्ट से एक टीम को रवाना किया गया. जब तस्करों ने पुलिस टीम को आते देखा तो वो अपना वाहन छोड़कर जंगल में भाग गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैलियों में पैक करीब 240 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 7.65 पिस्तौल की एक गोली और एक देशी पिस्तौल जब्त की गई, किराड ने कहा कि घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है,
उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments