पुलिस जवान की मौत, सड़क हादसे में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार के जहानाबाद में पुलिस अधिकारी अपनी पत्नी और परिवार के साथ छठ मनाने उनके गांव आये थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात जहानाबाद-घोसी पथ पर सदर थाना क्षेत्र के बैरागीबाग गांव के पास बस ने एक साइकिल सवार और उसके साथी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. उसका साथी सुंदर प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. जवान की पहचान काको थाना क्षेत्र के डोगरा गांव निवासी अजीत यादव के रूप में की गयी है. वह पटना में टास्क फोर्स डायल 112 में तैनात थे |
हालांकि इस घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया. अजीत यादव छठ पूजा के लिए छुट्टी पर गांव आये थे, उनके भाई सुजीत यादव ने बताया कि पति-पत्नी छठ पर्व मनाने की तैयारी कर रहे थे, गुरुवार को अजित छठ अनुष्ठान के लिए सामग्री खरीदने के लिए अपनी पत्नी जयंती देवी के साथ बाइक से जहानाबाद गए। खरीदारी करने के बाद वह पत्नी के साथ सकुशल गांव लौट आए।
उधर, उसका कुछ सामान छूट गया था, जिसे लेने के लिए वह दोबारा गांव के एक युवक के साथ जहानाबाद गया, जहां से लौटते समय बस की टक्कर से उसकी मौत हो गयी, अजीत के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं जो विदेश में पढ़ते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments