google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी.....

Aug 3, 2023
1 min read






















स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, देर रात्रि अनावश्यक रूप से घुमने वालों, शराब पीकर दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाने वालों, देर रात्रि दोपहिया वाहन में 03 सवारी घुमने/हुल्लड़ मचाने वालों सहित संदिग्धों/अपराधिक तत्वों की चेकिंग के मद्देनजर 2 अगस्त की दरम्यानी रात एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, अविनाश मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक उरला, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सुरेश ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, प्रभारी ए.सी.सी.यू., थाना प्रभारी टिकरापारा, उरला, सिविल लाईन, न्यू राजेन्द्र नगर, खरोरा, तेलीबांधा, गोलबाजार, पुरानी बस्ती सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधि./कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित अलग-अलग टीमों द्वारा देर रात्रि01ः00 बजे से प्रातः 04ः00 बजे तक शहर के भीतर एवं बाहर के विभिन्न स्थानों में नाकेबंदी/चेकिंग पाईंट लगाकर ऐसे लोगों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान देर रात्रि संदिग्ध रूप से घुमते 07 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका एवं कबीर नगर में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत्, शराब पीकर वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में 03 सवारी सहित देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घुमने वाले कुल 20 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर, सिविल लाईन एवं गंज में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् तथा सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करते 02 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html