google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो ईनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा...

Dec 25, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बाराबंकी - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बीते दिनों बर्तन व्यापारी के घर डकैती की वारदात करने वाले 25-25 हजार के ईनामी दो और बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। इन दो में से एक बदमाश ने डकैती का माल बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे लंगड़ा बना दिया।


इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। यानी इस वारदात के कुल नौ आरोपी अब तक दबोचे जा चुके हैं। जबकि तीन बदमाश अभी फरार हैं। पूरा मामला बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे से जुड़ा हुआ है। जहां के निवासी बर्तन व्यापारी शिव कुमार निगम के घर पर बीती 19 दिसंबर को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के मामले में पुलिस अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी।


इसी मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के इनामी दो और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 17 किलो चांदी और 52 ग्राम सोना बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सीएन सिन्हा ने बताया कि डकैती के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के इनामी बदमाशों में कुर्सी थाना क्षेत्र के बेलवाहार मजरे मोहसण्ड का निवासी अमरजीत यादव और गनेश यादव उर्फ गनेसी को गिरफ्तार किया गया था। जिनको डकैती के दौरान लूटे गये जेवरातों की बरामदगी के लिये जंगल में ले गया था। गनेसी पुलिस के साथ जंगल पहुंचा और बोरी में भरा सामान निकाला। इसी दौरान गनेशी ने बोरी में रखे तमंचे को निकाला और भागने लगा।


मिली जानकारी के मुताबिक, जह पुलिस ने गनेसी को रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग करने लगा। जब बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की तो बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अभियुक्त गनेसी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बदमाशों की निशानदेही पर लगभग 17 किलो चांदी, चांदी के जेवरात, 52 ग्राम सोना और तीन तमंचों के तथा बाइक बरामद की गई। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त गनेसी एक पेशेवर अपराधी है और उसके ऊपर एसपी बाराबंकी ने 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html