अपराधी को गोली मारकर पुलिस ने बॉलीवुड स्टाइल में कुख्यात पकड़ा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- महाराष्ट्र की तीर्थनगरी नांदेड़ में पुलिस ने एक कुख्यात भगोड़े अपराधी को बॉलीवुड स्टाइल में गोली मारकर पकड़ लिया। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे भीड़भाड़ वाले कैनाल रोड इलाके के पास हुई, जहां एक मॉल और स्कूल भी है। नांदेड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक भगोड़ा हिस्ट्रीशीटर आवेज उर्फ अबू और उसके कुछ साथी मॉल में आने वाले हैं।
पुलिस की एक टीम तुरंत वहां पहुंच गई। फिर, आवेज और दीपक भोकरे का इंतजार करने लगी, जो कुछ देर बाद ही वहां पहुंच गए। कुछ गड़बड़ महसूस होने पर, दोनों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। आवेज ने खंजर निकाला और पुलिस वालों पर हमला कर फिर से भाग निकला।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments