google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बोलेरो चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा...

Sep 17, 2023
2 min read




























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा जिले में दो बोलेरो चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर से बीते दो दिनों में दो अलग अलग स्थानों से चोरों ने बोलेरो वाहन की चोरी कर ली थी। वही प्रार्थी की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर बोलेरो चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही चोरी किए गए दो बोलोरो भी बरामद कर ली गई है।


कटघोरा थाना अन्तर्गत ग्राम लखनपुर के ललमटिया पारा निवासी चंद्रशेखर श्रीवास ने कटघोरा थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि 14 सितंबर को स्कूली बच्चों को घर छोड़कर 3 बजे वो अपने बोलेरो वाहन को लॉक कर रोजाना की तरह घर के सामने खड़ा कर दिया था और सुबह 4 बजे जब वे लघुशंका के लिए उठे तो उन्होंने घर के बाहर खड़ी की गई बोलेरो वाहन वहां से गायब मिली। उन्होंने 15 सितंबर सुबह 10 बजे इसकी लिखित शिकायत कटघोरा थाना में दर्ज कराई। कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।


जिला पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रफीक खान व उनकी टीम ने इस घटना की तहक़ीकात शुरू की। कार्यवाही के दौरान बोलेरो व आरोपी की पता तलाश के लिए जड़गा से आगे गौरेला रोड गए जहां जंगल मे एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 आर 3154 दिखा। जिसमें एक लड़का पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा।


उससे पूछताछ में अपना नाम मनराज सिंह कंवर पिता राखी सिंह कंवर उम्र 20 वर्ष निवासी आछीदादर थाना कटघोरा का रहने वाला बताया। पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सोनू उर्फ संदीप कंवर पिता दयाराम कमर उम्र 23 साल निवासी आछीदादर थाना कटघोरा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा इसके पूर्व भी दिनांक 12 सितंबर को लखनपुर खुटरापारा से एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी ए जे 0453 को चोरी कर पेंड्रा रेलवे स्टेशन में पार्किंग में खड़ा करना बताया। आरोपी सोनू उर्फ संदीप कंवर के निवास पर पुलिस द्वारा पता तलाशी की गई तथा पुलिस द्वारा आरोपी के निवास पर घेराबंदी कर आरोपी संदीप कंवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html