google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

9 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा....फिर हुआ ये

Nov 26, 2023
1 min read





































रांची-पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान सबूत मिटाने के लिए एक आरोपी ने अपने मोबाइल का सिम कार्ड निगल लिया. इसके बाद पुलिस तुरंत उसे लेकर अस्पताल गई. वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके आरोपी के पेट से सिम कार्ड बरामद कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर आधा दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना इलाके के मानसिंहडीह निवासी राहुल कुमार मंडल, चंदन कुमार, मंडाडीह निवासी कृष्णा साव और गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह निवासी भीम मंडल, आसानबोनी निवासी बिनोद मंडल और मुकेश मंडल शामिल हैं. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड बरामद किए हैं. सभी आरोपी एक ऐप के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी किया करते थे.

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गिरिडीह पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गांडेय और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. गिरफ्तार किए अपराधी गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल करके उन्हें मातृत्व लाभ राशि के रूप में 6300 दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा उन लोगों के द्वारा फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल का बकाया भुगतान राशि जमा करने के लिए डराते थे. उन लोगों से बकाया बिजली बिल जमा करने के नाम पर ठगी करते थे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html