google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस कप्तान ने जिले के नक्सल प्रभावित थाना, चौकी व बेस कैम्प का किया भ्रमण...

Jan 7, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव - जिले के पुलिस कप्तान ने जिले के नक्सल प्रभावित थाना, चौकी व बेस कैम्प का भ्रमण किया। एसपी ने मोटर साइकिल से घने जंगली रास्तों से गोंदिया जिले के साल्हेकसा थाना के बेस कैम्प मुरकुटडोह से ग्राम कटेमा और पुलिस चौकी मोहारा पहुंचे।


मिली जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को एसपी मोहित गर्ग ने बागनदी थाना के नक्सल प्रभावित ग्राम सीतागोटा से बोरतलाव थाना होते हुए घोर नक्सल प्रभावित ज्वाइन्ट कैम्प मुरकुटडोह थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया पहुंचे, जहां ज्वाइन्ट ऑपरेशन के लिए तैनात जिला राजनांदगांव, एमएमसी एवं गोंदिया जिला तथा हॉक फोर्स जिलाव बालाघाट मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों से रूबरू होकर उनका हौसला अफजाई कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उनसे समस्याएं जाना।


इस दौरान एसपी ने कैम्प मुरकुटडोह पुलिस कैम्प भवन, मोर्चा, मेस और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। वहीं अधिकारियों से एंटी नक्सल आपरेशन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर एसडीओपी आमगांव, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डीएसपी ऑप्स अजीत ओगरे थाना प्रभारी बोरतलाव एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html