भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सारंगढ़, जिले से गांजा तस्करी कर रहे थे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पैकिन नाका बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से सफेद रंग की जायलो कार बरमकेला की ओर से पहुंची। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज रफ्तार से भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने शक पर उसका पीछा किया और पकड़ लिया। कार सवार दोनों युवकों ने अपनी पहचान राजकुमार दुबे(46) और मोतीलाल रमानी (60) निवासी अख्तिअरपुर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर बिहार होना बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के नीचे चेम्बर बना हुआ था। उसके बारे में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि ओडिशा के बलागीर से 30 पैकेट में 30 किलो गांजा ले जा रहे थे, जो बिहार के उपेंद्र पाण्डेय का है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बीएनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments