पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बागपत- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान गांजा तस्करी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया. आरोपी महिला समरजहां (25वर्ष) और कमरजहां (35वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. |
आरोपी मिजाज और आजाद फरार होने में कामयाब रहे. सिंघावली अहीर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांजे की खरीद-फरोख्त कर रहे अभियुक्तों को चिन्हित किया |
पुलिस टीम ने दो महिलाओं को गांव डौला में छापेमारी के दौरान एक मकान से गिरफ्तार किया. दो अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहे. महिलाओं के पास से 13,440 रुपये भी बरामद किए गए. चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments