चोरी की कार लेकर भाग रहे दो शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दुर्ग- मोहन नगर और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है | महाराष्ट्र से चोरी की कार लेकर भाग रहे 2 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं | आरोपियो से कार टोयोटा इटियास जब्त की गई हैं | उक्त वाहन के संबंध में थाना राजगड़ जिला पुणे ग्रामीण महाराष्ट्र में चोरी का अपराध दर्ज है | आरोपियों के विरुद्ध इस्तगाशा कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया |
वही अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले आरोपी नरेन्द्र कुमार मारकण्डेय को भी गिरफ्तार किया है | साथ ही आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 8.10 बल्क लीटर कीमती 3600 रूपये, शराब बिक्री का नगदी रकम 530 रूपये और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स की जब्ती पुलिस ने की हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments