फर्जी मार्कशीट बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार... जाने पूरा मामला...

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के विजय नगर थाना पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। फर्जी मार्कशीट बनाने वाले दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। गैंग के सदस्य मार्कशीट बनाने के नाम पर लोगों से लाखों की वसूली करते थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पिछले 5 साल में 1000 से ज्यादा फर्जी मार्कशीट बना चुके हैं। आरोपी 10वीं, 12वीं, लैब टेक्नीशियन, डी फार्मा, बीएचएमएस सहित कई फर्जी मार्कशीट बना चुके हैं। इस मामले की एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस आरोपीयों से उसके अन्य साथियो और फर्जी मार्कशीट किस को बनाकर दी उनके बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि विजयनगर पुलिस को खबर मिली थी कि फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का एक रैकेट सक्रिय है। शिकायतकर्ता द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद, पुलिस इस स्कैम की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किया हैं। इनमें से पहला आरोपी इंदौर निवासी दिनेश पिता सेवकराम है, वहीं दूसरा आरोपी मनीष राठौर उज्जैन का है। पुलिस के मुताबिक दिनेश नाम का आरोपी आठवीं, दसवीं, फार्मा के अलावा बीएचएमएस, बीफार्मा के सर्टिफिकेट बनाने के लिए लोगों को एप्रोच करने का काम करता था। जबकि दूसरा आरोपी फर्जी डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी में अप्रोच किया करता था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments