google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Nov 17, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोटा- कोटा के गुमानपुरा थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश शानू खान उर्फ शानू बंदर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना गुमानपुरा का हिस्ट्रीशीटर शानू खान उर्फ शानू बंदर आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी का रहने वाला है जो कि वर्तमान में फकीरों की मस्जिद के पीछे कोटडी में रहता था।


वह हार्डकोर बदमाश है और मादक पदार्थ का तस्कर है। बदमाश के खिलाफ पूर्व में 26 प्रकरण दर्ज हैं। बदमाश कोटा में मादक पदार्थ सप्लाई करता है। इसके खिलाफ किशोरपुरा में भी रिपोर्ट दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। अगस्त में आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार के इनाम की घोषणा की थी।


आरोपी को कोटा शहर के मोस्ट वांटेड टॉप 10 अपराधियों में शामिल किया हुआ है। पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटडी विशाल मार्केट के पास शानू मौजूद है और उसके पास पिस्तौल भी है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html