google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने शहर में अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार...

Jan 21, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शहर में अवैध रूप से गांजा की पुडिया बनाकर बेचने वाले आरोपी को पकड़ा गया है ।


जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि तिउर पारा का संतोष बेहरा घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कोतवाली थाने की टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर संदेही के घर रेड कार्यवाही किया गया । संदेही संतोष बेहरा को कोतवाली पुलिस द्वारा गांजा रेड कार्यवाही की जानकारी देकर गवाहों के समक्ष संदेही और उसके मकान तलाशी लिया गया।


संदेही के पलंग के नीचे एक कपड़े के थैला के अंदर एक प्लास्टिक पन्नी का पैकेट और दो प्लास्टिक अलग-अलग पैकेट में संदिग्ध गांजा जैसा मादक पदार्थ रखा हुआ मिला जिसे गवाहों के समक्ष पहचान करने पर गांजा के रूप में पहचान हुई जिसका वजन करने पर 4 किलो 099 ग्राम गांजा कीमत करीब ₹49,000 का पाया गया। आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में आरोपी संतोष बेहरा पिता बाबाजी बेहरा उम्र 40 वर्ष निवासी तिउरपारा वार्ड नं. 07 रायगढ थाना कोतवाली जिला रायगढ़ पर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html