google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने ज्‍वेलरी शोरूम में डकैती डालने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...

Dec 11, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून- रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने वाले बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपी से इसके बारे में पुलिस को पता लगा था।


बीते नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर दून में सचिवालय के पास स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती पड़ी थी। मामले में डकैती डालने में शामिल दो बदमाशों समेत कुल आठ आरोपियों को पुलिस पूर्व में जेल भिजवा चुकी है। हालांकि डकैती में लूटे गए 14 करोड़ रुपये के गहने में रिकवरी अब तक शून्य है।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया डकैतों की मदद करने में शामिल चंदन कुमार उर्फ सुजीत कुमार (19वर्ष) निवासी मिर्जापुर थाना अरियार, जिला मुजफ्फरपुर बिहार को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने डकैती में शामिल प्रिंस और अन्य अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन उपलब्ध कराए थे।


डकैती प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अकबर से पूछताछ में चंदन उर्फ सुजीत का नाम सामने आया था। एसएसपी के मुताबिक, जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया। वारदात के लिए एक कार और दो बाइकों की व्यवस्था करने को कहा था।

उसने अपने परिचित अकबर को गाड़ियों की व्यवस्था करने को कहा। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से कार और हरियाणा से दो बाइकें चोरी की। जिन्हें वारदात से पहले इन्होंने गैंग को उपलब्ध कराया था।


आरोपी चंदन कुमार घटना से पूर्व सितंबर माह में प्रिंस, अखिलेश उर्फ अभिषेक और उनके अन्य साथियों के संग 10 दिनों तक सेलाकुई में किराये के कमरे में रहा था। आरोपी जलील उर्फ कॉम्बो के कहने पर अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में डकैती मामले में बंद अपने साथी से मिलने के लिए देहरादून आया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html