google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने 19 स्मार्टफोन के साथ मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार...

Nov 9, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- 19 स्मार्टफोन के साथ मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय राय निवासी साहिबगंज (झारखंड) का मूल निवासी तथा वर्तमान में किरोड़ीमल नगर में किराया मकान लेकर रहना बताया।


जिसे क्षेत्र में चोरी की गतिविधियों में शामिल होने की मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने बीते 5 नवंबर के सुबह इतवारी बाजार रायगढ़ में एक व्यक्ति के जेब से रेडमी 10 मोबाइल की चोरी करना और उस मोबाइल में लगे 2 सिम कार्ड को फेंक कर चोरी मोबाइल को अपने घर में छुपा कर रखना बताया । चोरी रेडमी 10 मोबाइल के संबंध में थाना कोतवाली में अप.क्र. 778/2023 धारा 379 आईपीसी दर्ज था ।


कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा संदेही के किराया मकान किरोड़ीमल नगर में संदेही को ले जाकर दबिश दिया गया । जहां चोरी की रेडमी 10 मोबाइल के अलावा 18 और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल जिसमें वनप्लस, रेडमी, रियलमी, नारजो वन, सैमसंग, वीवो कंपनी के मोबाइल मिले । संदेही अजय राय से अन्य मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अजय राय गोल-गोल जवाब देने लगा ।


कोतवाली स्टाफ द्वारा अजय राय को नोटिस देकर मोबाइल के कागजात की मांग किया गया । अजय राय ने नये महंगे मोबाइलों का कागजात होना नहीं बताया । संदेही से बरामद रेडमी- 10 मोबाइल को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 778/2023 धारा 379 भादवि में जप्त किया गया तथा शेष 18 नग मोबाइल को धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर जप्ती किया गया है । आरोपी से जप्त कुल 19 नग मोबाइल का बाजार मूल्य करीब 2 लाख 46,000 रुपए है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html