पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा तस्करों समेत आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची- राजधानी रांची में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और कई तरह के नशीले पदार्थ बरामद किये और गांजा तस्करों समेत आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया.
डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने विधानगर पुल के पास बड़ी कार्रवाई की है. नशे के सौदागरों के खिलाफ छापेमारी करने खुद डीएसपी कोतवाली आम आदमी बनकर ई-रिक्शा से पहुंचे. वहां से पुलिस सुखदेवनगर पहुंची और एक गांजा तस्कर समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments