google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अवैध रुप से शराब बेचते हुए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Dec 18, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- रावणभाठा चौक के पास शराब बेचते युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रावणभाठा चौक पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया।


पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नीलकंठ सेन निवासी रावणभाठा मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में देशी शराब रखा पाया गया। शराब रखने के संबंध में नीलकंठ सेन से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।


जिस पर आरोपी नीलकंठ सेन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 32 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 702/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी- नीलकंठ सेन पिता स्व. दया राम सेन उम्र 33 साल निवासी श्रीराम नगर रावणभाठा थाना मंदिर हसौद रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html