google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने एक महिला और युवक को अवैध कारोबार करते हुए किया गिरफ्तार...

Jan 7, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - महिला और युवक अवैध कारोबार करते गिरफ्तार हुए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा स्थित सतनामी पारा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान में रेड कार्यवाही किया गया।


रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम लोकनाथ नौरंगे होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी लोकनाथ नौरंगे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा  कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


इसी प्रकार थाना प्रभारी धरसींवा व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टांडा स्थित अपने होटल में महिला आरोपी मीनाक्षी साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 130 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी -

01. लोकनाथ नौरंगे पिता पुन्नू नौरंगे उम्र 26 साल ग्राम सांकरा सतनामी पारा थाना धरसींवा रायपुर।

02 . मीनाक्षी साहू पति मदन साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम टांडा थाना धरसींवा जिला रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html