google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने एक बदमाश आरोपी को किया गिरफ्तार...

Dec 15, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- शेरा नाम के बदमाश की रायपुर में गिरफ्तारी हुई है। मोह0 निजाम ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह राजातालाब पंडरी रायपुर में रहता है। दिनांक 11 दिसंबर की शाम पंडरी शराब दुकान शराब खरीदने गया जहां पर पहले से शेर सिंह खडा था जो प्रार्थी को देखकर शराब खरीदने के लिए 100 रू. पैसा मांगा।


प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर शेर सिंह ने प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच देते हुए अपने पास रखें ब्लेड से प्रार्थी के बायें गाल में मारकर चोट पहुंचाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थान देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 270/23 धारा 294, 323, 327, 324 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी- शेर सिंह उर्फ शेरा पिता दयासिंह उम्र 24 साल निवासी पुरैना तालाब पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html