google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने लोको पायलट से लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Jan 8, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

कोरबा - लोको पायलट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दो दिन पहले रेलवे कॉलोनी के पास घटना को अंजाम दिया था. जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रेलवे कर्मी धीरज शर्मा सीतामणी हटरी से सब्जी खरीदकर अमरैयापारा स्थित अपने घर जा रहा था तभी आरोपियों ने शराब पीने के लिए उससे पैसों की मांग की. पैसे नहीं देने पर उससे मारपीट की. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है |


लोको पायलट धीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम ड्यूटी से आने के बाद वह सीतामढ़ी स्थित बाजार सब्जी खरीदने गया हुआ था. वहां से जब वह वापस लौट रहा था. इस दौरान 4 युवक बाइक में आए और सूनेपन का फायदा उठाकर उससे गाली गलौज करते लूटपाट का प्रयास करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित चीख पुकार मचाने लगा और आरोपी उसके पास से 6000 रुपये लूटकर भाग खड़े हुए. लोको पायलेट ने भाग रहे आरोपियों में से एक युवक को पकड़ भी रखा था लेकिन वह मारपीट कर भाग गया. इस घटना की शिकायत पीड़ित ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस से की |


कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया की लगातार हो रही लूट की घटना को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जूट गई. जहां लोको पायलट के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी शिवम दास, सम्राट चौहान, अमन साहू, मुन्नू मरावी से पूछताछ करने पर चारों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html