google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

631 ग्राम चरस चालक सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Dec 4, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजा का तालाब- जिला पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी रैहन की टीम ने एक गाड़ी से 631 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पट्टा जाटीयां निवासी रविंद्र कुमार अपनी गाड़ी को लेकर जसूर से राजा का तालाब की तरफ आ रहा था।


जब वह गारन स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी को जसूर की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान गाड़ी बंद हो गई। वहीं रैहन पुलिस चौकी की टीम गश्त पर जा रही थी, जिसे देखकर चालक ने हड़बाकर गाड़ी को पुन: स्टार्ट करने का प्रयास किया परंतु गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई।


शक होने पर पुलिस टीम ने जब चालक से पूछताछ करने के बाद गाड़ी की तलाशी ली तो इस दौरान ड्राइवर सीट के साथ रखी 631 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस व गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच एएसआई सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल दलजीत कटोच ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई की तथा आरोपी के दूसरे साथी अजीत कुमार निवासी भरमौर चम्बा को भी नूरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html