google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस और साइबर सेल ने मारी रेड, महिला ने घर पर बनाई थी शराब बनाने की भठ्ठी....

Jan 22, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ - कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा ग्राम कांटाहरदी में घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही महिला का मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। आरोपी महिला के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब की जप्ती किया गया है । विदित है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल ग्राम कांटाहरदी के डोंगरीपारा में रहने वाली महिला राजकुमारी सिदार द्वारा घर पर अवैध रूप से महुआ रखकर बिक्री करने की सूचना पर साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा एवं डीएसपी (आईयुसीएडब्लु) निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना कोतरारोड़ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम तैयार कर ग्राम कांटाहरदी में शराब रेड कार्यवाही किया गया।


रेड कार्यवाही में संदेही महिला राजकुमारी सिदार कब्जे से एक 100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की ड्रम में भरा 100 लीटर महुआ शराब तथा 02 सफेद रंग की 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरिकेन में भरा 20 महुआ शराब कुल 120 लीटर महुआ शराब कीमती 12,000 रुपये का मिला जिसकी विधिवत जप्ती की गई । वहीं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए रखे करीब 50 बोरी महुआ पास का गांववालों के समक्ष नष्टीकरण कर शराब बनाने के बर्तनों को जप्त कर थाना लाया गया । आरोपिया राजकुमारी सिदार पति उमित सिदार उम्र 45 सा0 डोंगरीपारा कांटाहरदी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html