पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलरामपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है | नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीडीएस टीम लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है | उक्त क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर आईईडी होने की आशंका को लेकर जांच की जा रही है | संवेदनशील इलाकों में बम निरोधक दस्ता टीम लगातार जांच कर रही है |
इस बीच सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सहित बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमीजीयूस, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया | मोटरसाइकिल में सवार होकर उच्च अधिकारी पहुंचे चुनचुन पुनदाग झारखंड से लगे बूढ़ा पहाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे जवानों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया | संवेदनशील इलाके सामरी सबाग बंदरचूआ, घुताही,चुनचुना जैसे भीतरी इलाकों में वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments