google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नए साल में पब्लिक प्लेस पर जुटने वाली भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट...

Dec 31, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली - नए साल के स्वागत को लेकर पूरी तैयारी है. लोग जश्न मनाने और पार्टी करने के मूड में है और पहले से ही प्लान बना रखे हैं. इसी बीच किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शासन-प्रशासन भी सतर्क है. राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, लखनऊ समेत देश के शहरों में पुलिस नए साल के जश्न और इसकी पूर्व संध्या पर बाजारों और पब्लिक प्लेस पर जुटने वाली भीड़ को लेकर अलर्ट है. ध्वनि प्रदूषण, म्यूजिक को लेकर जहां दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तो वहीं यातायात के नियमों के उल्लंघनों पर भी कार्रवाई का निर्दश है |


नए साल के जश्न के लिए लखनऊ पुलिस ने निर्देश जारी किया है. लखनऊ में नए साल के जश्न के दौरान 103 पुलिस बैरिकेडिंग, डिंक एंड ड्राइव के लिए 100 चेकिंग प्वाइंट, पेट्रोलिंग के लिए 130 मोबाइल पार्टी, 100 से ज्यादा डायवर्जन लगाए गए हैं. रात 10 बजे के बाद कोई भी आवाज और लाउडस्पीकर तेज आवाज में नहीं बजाया जा सकता. यदि कोई व्यक्ति ड्राइव के दौरान नशे में पाया जाता है तो लखनऊ पुलिस उसे जेल भेज देगी |


नए साल के आगमन और जश्न मिलेनियम सिटी गुरग्राम में भी ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी एक्शन प्लान बनाया है. इस प्लान के मुताबिक, 31 दिसंबर तक एमजीरोड ट्रैफिक फ्री रहेगा. इसके साथ ही , सभी पब बार संचालकों को पब बार समय पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए एमजीरोड, सेक्टर, साइबर हब ,और अन्य इलाकों में भारी पुलिस तैनाती रहेगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html