google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जहरीला इश्क - सांप से डसवाकर की थी हत्या, अब आ रही वेब सीरीज....

Aug 26, 2023
1 min read






























































उत्तराखंड के साथ पूरे देश में चर्चित रहे कारोबारी अंकित चौहान की हत्या के मामले में वेब सीरीज बनने जा रही है। सांप से डसवाकर की गई हत्या के इस अनोखे मामले को लेकर मुंबई के एक डायरेक्टर ने एसएसपी पंकज भट्ट से संपर्क किया है। इस मामले पर वेब सीरीज बनाने की इच्छा जताते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी। हल्द्वानी में हुई यह घटना सांप से डसवाकर हत्या का तीसरा मामला रहा था। बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कारोबारी अंकित चौहान का शव कार में मिला था। पैर में सांप के डसने के निशान थे।


शक के आधार पर जांच हुई तो हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को पकड़कर मामले का खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार अंकित की प्रेमिका माही ने सांप से डसवाकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद माही, उसके साथी दीप कांडपाल, नौकर रामअवतार, उसकी पत्नी ऊषा को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में रहा। माही भी एकाएक सोशल मीडिया में छा गई। अब यह कहानी मुम्बई में फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुकी है। जल्द इस पर वेब सीरीज बनने जा रही है।


माही और अंकित के प्रेम कहानी से दर्दनाक अंत तक का सफर जल्द पुस्तक और मैगजीन में छपने जा रही है। इसमें एक किताब पुलिस से रिटायर्ड आईपीएस लिखने जा रहे हैं। इसके अलावा यह घटनाक्रम बहुत पुरानी मैगजीन में छपने जा रहा है। पुस्तक और मैगजीन से जुड़े लोगों ने एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात कर हत्याकांड का पूरा ब्योरा नोट किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html