google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डिलीवरी बॉय पर तान दी बंदूक, पिज्जा के लिए जेल जाने को भी तैयार...

Oct 25, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पुणे- के एक कारोबारी को पिज्जा मिलने में देरी इतनी नागवार गुजरी कि उसने डिलीवरी बॉय पर ही कथित तौर पर बंदूक तान दी। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि घटना में डिलीवरी बॉय को किसी तरह की चोट नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाए हैं कि कारोबारी ने उनके हाथों पर भी हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


27 वर्षीय कारोबारी की पहचान चेतन वसंत पडवाल के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सोमवार रात 10.30 बजे पिज्जा का ऑनलाइन ऑर्डर दिया। उस समय मैनेजर ने ऑर्डर स्वीकार किया और राहुल घोरपड़े को डिलीवरी के लिए तय किया। घोरपड़े के साथ डिलीवरी करने ऋषिकेश अन्नपूर्णे भी गए थे। घटना वाघोली स्थित ओजोन विलास सोसाइटी की है।


एसोसिएट मैनेजर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, डिलीवरी बॉय 11 बजे ऑर्डर लेकर पहुंचा। उस दौरान खाना देरी से लाने पर कारोबारी और डिलीवरी बॉय के बीच बहस हुई और करीब 11.15 पर उसने गोली चला दी। पुलिस ने मंगलवार शाम कारोबारी को गिरफ्तार किया है।


साथ ही यह भी शिकायत की गई है कि चेतन ने घोरपड़े और अन्नपूर्णे को अपशब्द कहे और घोरपड़े के हाथों पर भी मारा। जब डिलीवरी बॉय और अन्नपूर्णे ने बचाव किया, तो कारोबारी घर से बाहर आ गया और कार से बंदूक निकाल ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डिलीवरी बॉय को डराने के लिए उसने हवा में फायर भी किया।


सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विश्वजीत कैनगाड़े के अनुसार, जांच में पता चला है कि आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से हवा में गोली चलाई। उन्होंने कहा, ‘घटना के तुरंत बाद ही हमारी टीम मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार किया था।’ चेतन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html