कवि कुमार विश्वास ने किया दावा, मेरे सुरक्षाकर्मियों पर हुआ हमला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों पर हमला हो गया. किसी कार सवार शख्स ने बुधवार दोपहर इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले की रिपोर्ट पुलिस को दे दी गई है, प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कवि ने खुद यह जानकारी शेयर की है |
कुमार विश्वास ने बताया, आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की, जब नीचे उतरकर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया, पुलिस को रिपोर्ट कर दी है, कारण पता नहीं चल पाया, ईश्वर सब को सुरक्षित रखे. आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार |
दरअसल, अलीगढ़ में बुधवार शाम केवी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया है, इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास, कवि सुदीप भोला और कवयित्री कविता तिवारी समेत तमाम साहित्य प्रेमी शामिल होने हैं. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुमार विश्वास अपने गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित घर से अलीगढ़ के निकले थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments