भारत की अहमियत को नहीं समझ पाए पीएम ट्रूडो - पियरे पोइलिव्रे.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर उत्पन्न भारत - कनाडा के परस्पर तनाव को कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी प्रमुख और विपक्षी नेता पियरे पोइलिव्रे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि आठ साल तक सत्ता में रहने के बावजूद पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत की अहमियत को नहीं समझ पाए, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने पर वे भारत से स्वस्थ संबंध बहाल करेंगे। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत सरकार के साथ हमें पेशेवर संबंध बनाने की जरूरत है। किसी मुद्दे पर परस्पर असहमति उचित है परन्तु दोनों के बीच पेशेवर संबंध बने रहना चाहिए।
कनाडा के 41 डिप्लोमैट्स को भारत से वापस बुलाने के प्रधानमंत्री ट्रूडो के फैसले पर आपत्ति जताते हुए पोइलिव्रे ने उन्हें असक्षम और गैरपेशेवर बताया। आज के समय में भारत सहित दुनिया के कई बड़े देशों से कनाडा के मतभेद हैं। इतना ही नहीं कनाडा में हिंदू मंदिरों में तोड़-फोड़ की खबरों पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हिंदू मंदिरों पर हमला करने वाले और संपत्तियों में तोड़फोड़ करने वालों पर आपराधिक मामला चलाया जाना चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments