PM ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा.....और कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले से अपनी भाषण में बिना नाम लिए ही विपक्ष को निशाने पर लिया | परिवारवाद-भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की नीतियों पर तो जमकर हमला किया ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर भी जवाब दिया. महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लिए योजनाओं की चर्चा करके 2024 की जमीन मजबूत की|
पीएम मोदी ने कहा, विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है तुष्टीकरण. तुष्टीकरण ने समाजिक न्याय का नुकसान किया है | पीएम ने तुष्टीकरण पर हल्ला बोलकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर सीधा हमला किया है. आजादी के बाद से एक विशेष समुदाय को अधिक महत्व देने का आरोप बीजेपी लगाती रही है. जनसंघ के जमाने से ही पार्टी का जोर तुष्टीकरण वाली नीतियों का जमकर विरोध करना रहा है. पीएम ने एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से ये संदेश दिया है कि तुष्टीकरण किस तरह देश और समाज के लिए घातक है|
पीएम ने कहा कि हम किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे | यह हमारा बहुत बड़ा दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी को ऐसा देश दें, ताकि छोटी छोटी चीजों को पाने के लिए उन्हें संघर्ष न करना पड़े | पीएम ने कहा कि हमने पिछली सरकार की तुलना में करीब 20 गुना ज्यादा भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त की है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments