google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने पीएम का बड़ा प्लान, सेना के जवान लगे निगरानी में...

Nov 20, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तरकाशी में निर्वाणधीन सुरंग धसने के बाद 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। प्रारंभिक व्यवस्था बनाते हुए फंसे मजदूरों को ऑक्सीजन पानी और सूखा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बातचीत संभव हो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी मजदूरों को बाहर निकलने का कोई सुगम मार्ग नहीं मिला। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री ने लगातार चर्चा करते हुए एक बड़ा प्लान तैयार किया है। पता चल रहा है की सेना के जवान 41 मजदूरों की जान बचाने में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले हैं।

वर्तमान हालातो को देखें तो इस समय श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की लगातार कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सीएम धामी से फोन पर चर्चा करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव देते हुए निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री का यह प्रयास अवश्य ही एक दिन रंग लाएगा सभी मजदूरों को 2 से 4 दिन सुरक्षित बाहर निकल जाने का आश्वासन सरकार और प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है।


ज्ञात हो कि सेना के जवानों की टीम निरीक्षण के लिए घटना स्थान पर मौजूद रहते हुए चल रहे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। बचाव के लिए बीआरओ और अन्य एजेंसियां लगी हुई है। सेना के इंजीनियरों की टीम स्टैंडबाय पर है। वर्तमान समय में सेना के जवानों की प्रत्यक्ष भागीदारी तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में सीधे तौर पर सेना के इंजीनियर और अधिकारी काम करना शुरू करेंगे।


सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए अब नया निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि अब वर्टिकल ड्रिलिंग के माध्यम से मालवा हटाकर मजदूरों को बाहर निकला जाएगा। इसके लिए गुजरात और उड़ीसा से उपकरण तथा विशेषज्ञ बुलाए गए हैं जो पहुंच गये हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html