अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि........

भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर बीजेपी नेताओं ने विशेष कार्यक्रम रखा है, जिसमें पूर्व बीजेपी नेता को याद किया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पालक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने भी उनकी पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। खास बात ये है कि बीजेपी की तरफ से पहली बार पुण्यतिथि कार्यक्रम में एनडीए के घटक दलों को न्योता दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments