google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा हमला...उन्हें शर्म नहीं है.....

Nov 8, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के दमोह और गुना में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एक दिन पहले बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर हमला बोला. गुना में पीएम मोदी ने कहा, पीएम मोदी ने कहा, INDI अलायंस के नेता ने विधानसभा के अंदर .. वहां माताएं बहनें भी मौजूद थीं, कोई कल्पना नहीं कर सकता है, ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं. कोई शर्म नहीं है उनको. इतना ही नहीं INDI अलायंस का एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इस अपमान के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला. जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?…”


मोदी ने कहा, एक बड़े नेता जो INDIA अलायंस का झंडा लेकर देश में घूम रहे हैं. जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति के खेल कर रहे हैं. वो INDI अलांयस के नेता ने विधानसभा के अंदर… जिस सभा में माताएं-बहनें भी मौजूद थीं. कोई कल्पना नहीं कर सकता है. ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं. कोई शर्म नहीं है उनको. इतना ही नहीं INDI अलायंस का एक भी नेता माता-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है. जो माताओं-बहनों के प्रति ये दृष्टिकोण रखते हैं, वे कभी आपका भला कर सकते हैं? मोदी ने महिलाओं से पूछा- वो आपकी इज्जत बचा सकते हैं? आपका सम्मान या गौरव कर सकते हैं. कैसा दुर्भाग्य आया है देश का. कितने नीचे गिरोगे. दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो. मेरी माताएं-बहनें… मैं आपके सम्मान के लिए जो बन पड़ेगा, उसमें कभी पीछे नहीं हटूंगा |


पीएम ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और राज्य में फिर से बीजेपी सरकार बनाने की अपील की. दमोह में पीएम मोदी ने कहा, हमारी गारंटी खजाने लुटाने की नहीं होती है, बल्कि हमारी गारंटी देश को आन-बान-शान के साथ आगे ले जाने की होती है. हमारी गारंटी वोट बटोरने की नहीं, बल्कि देशवासियों के सामर्थ्य बढ़ाने की होती है. आज का ये समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है. कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबों के हक का पैसा छीन लेती है, हजारों करोड़ रुपये के घोटाले करती है. कांग्रेस एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाकर कुर्सी पर कब्जा करने का खेल खेलती है |


मोदी ने कहा, कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं है, बल्कि कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है. देश को आजाद हुए इतने साल हो चुके हैं, लेकिन इतने वर्षों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही. कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी. ये मोदी की गारंटी है कि जब तीसरी बार मेरा सेवाकाल प्रारंभ होगा, मैं इस देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप 3 में लाकर रहूंगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html