प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी की, पीएम नरेंद्र मोदी ने....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार), 15 नवंबर को सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है. देश के 8 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से दो हजार रुपये भेजे गए हैं |बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त के तौर पर किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है |
यहां करें संपर्क
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा | पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें ई-केवाईसी?
-पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. – होम पेज के नीचे दाईं ओर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा. – फार्मर्स कॉर्नर के ठीक नीचे बॉक्स में ई-केवाईसी (e-KYC) लिखा देखेगा. – e-KYC पर क्लिक करें. – अब आपको अपना आधार नंबर और फिर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा. – इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा और Get OTP बटन पर क्लिक करना होगा | – ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. – ओटीपी लिखकर सबमिट फॉर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करें. – जैसे ही आप Submit करेंगे तो आपका PM KISAN e-KYC सफल हो जाएगा.
इस वजह से भी अटक सकती है आपकी किस्त ई-केवाईसी के अलावा अन्य वजहों से भी किस्ट अटक सकती है. आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो | जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर या पता आदि गलत नहीं होना चाहिए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments